खेल समाचार
खेल क्रान्ति अभियान का असर,अन्तिमा राव जिला ब्यक्तिगत चैम्पियन
Submitted by Ratan Gupta on 9 November 2022 - 6:14pmमीरजापुर / राजकीय इण्टर कॉलेज,मीरजापुर में सम्पन्न 66 वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर की कक्षा 10 वीं की छात्रा ,जिसे खेल क्रान्ति अभियान द्वारा खेल में पारंगत किया जा रहा है।
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ की जूनियर बालिका संवर्ग के तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ब्यक्तिगत चैम्पियन बनी, जिसे मुख्य अतिथि, अमरनाथ सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक,मीरजापुर ने ब्यक्तिगत चैम्पियन शिप प्रदान किया।
युवा रविकांत मिश्रा को जन्मदिन की बधाई
Submitted by Ratan Gupta on 9 November 2022 - 4:20pmब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 5 November 2022 - 7:14pmबरेली/ रामनगर ब्लॉक के महमूदपुर स्टेडियम पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर विकास कुमार के निर्देशन में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामनगर सुमित शर्मा के द्वारा सभी शिक्षकों के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह द्वारा किया गया एवं बालक- बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया ।
प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार जी द्वारा एवं समस्त शिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर पुरुस्कृत किया गया।
सूरजभान महाविद्यालय बरेली में हुआ फिटनेस जागरण
Submitted by Ratan Gupta on 3 November 2022 - 9:37pmबरेली/खेल जगत फाउंडेशन द्वारा फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज को ध्यान में रखते हुए फिटनेस जागरण कार्यक्रम सूरजभान महाविद्यालय राजेंद्र नगर बरेली में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों से खेल एवं स्वास्थ्य पर चर्चा हुई जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने भरपूर सहयोग रहा। या
डॉ गौरव कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों से अपने उद्बोधन में कहा कि कम से कम स्वस्थ रहने के लिए 24 घंटे के लिए मोबाइल को त्यागना जीवन में महत्वपूर्ण सुधार ला सकता है।
जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में हुआ फिटनेस जागरण
Submitted by Ratan Gupta on 3 November 2022 - 9:00pmबरेली/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा चल रहे फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के अंतर्गत फिटनेस जागरण कार्यक्रम बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज,में आयोजित हुआ।
फिटनेस जागरण के मुख्य वक्ता खेल जगत ( समाचार पत्र) के सम्पादक रतन कुमार गुप्ता (पूर्व प्रान्तीय मंत्री क्रीड़ा भारती, ब्रज प्रदेश) रहे ।
सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज बरेली में हुआ फिटनेस जागरण
Submitted by Ratan Gupta on 3 November 2022 - 8:08pmबरेली/खेल जगत फाउंडेशन द्वारा चल रहे फिटनेस जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत बरेली के सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज बिसलपुर रोड बरेली में विद्यालय की सभी बालिकाओं को फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज को ध्यान में रखते हुए मुख्य वक्ता खेल जगत फाउंडेशन महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने विस्तार से विद्यालय की बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।
श्रीमती प्रीति सिंह ने विद्यालय की सभी बालिकाओं को वर्तमान समय की परिस्थितियों से किस प्रकार से सामना करना है और अपने आप को स्वस्थ रखते हुए राष्ट्र के उत्थान में किस प्रकार आपकी भूमिका हो सकती है इस पर भी विधिवत प्रकाश डाला।
सेंट ज़ेवियर् स्कूल,आकांक्षा एन्कलेव, बरेली में हुआ फिटनेस जागरण
Submitted by Ratan Gupta on 2 November 2022 - 3:58pmबरेली/ सेंट ज़ेवियर् स्कूल, आकांक्षा एन्कलेव, बरेली, में विद्यार्थियों के लिए फिटनेस जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि रतन गुप्ता ( 'खेल जगत 'समाचार पत्र के संपादक ) एवं राजीव श्रीवास्तव (पूर्व प्रवक्ता केंद्रीय विद्यालय आई वी आर आई शारीरिक शिक्षा ) ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए, उन्हें हमारे देश के जो खेल विलुप्त हो चुके हैं , उनके विषय में जानकारी दी एवं पुनः अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़कर बच्चों को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने व अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
बरेली के बासु वरल कालेज में हुआ फिटनेस जागरण
Submitted by Ratan Gupta on 1 November 2022 - 9:47pmबरेली/फिटनेस जागरण कार्यक्रम बासु बरल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसलपुर रोड बरेली में किया गया।
फिटनेस जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों से खेल एवं स्वास्थ्य पर चर्चा हुई जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने भरपूर सहयोग दिया।
इस दौरान खेल जगत फाउंडेशन की संस्थापक रतन गुप्ता ने किस प्रकार से खेल में आगे बढ़ा जाए साथ ही अपनी दैनिक दिनचर्या में योग के साथ खेल को शामिल करें निरोगी रहें इस पर भी प्रकाश डाला।
फिटनेस जागरण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वाराणसी ने 15 वी सब जूनियर प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे रजत पदक्
Submitted by Ratan Gupta on 30 October 2022 - 8:34pmवाराणसी/ उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में लखनऊ में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 15वीं सब- जूनियर (U-14) राज्यस्तरीय रोल बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मे वाराणासी ने मुरादाबाद को 4-1 के गोल से हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया l
जिसमें- अक्षिता, मिष्का, लक्ष्मी, अग्रिमा , तनिष्का, अंशिका,साक्षी, विद्या आदि थे l साथ ही बालक वर्ग में वाराणसी ने गाज़ियाबाद को 8-6 के गोल से हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया l जिसमें विनायक,आयुष , विभोर, पवन ,अमित, आर्यन, ओम गुप्ता , दीपेश, नयन, अनमोल आदि थे l कोच में वर्षा एवं तनीषक रहे l