राजा दिग्विजय सिंह ( Prize Money)दौड़ 16 फरवरी को बख्शी का तालाब में
Submitted by Sharad Gupta on 11 February 2021 - 11:23pmराजा दिग्विजय सिंह ( Prize Money)दौड़ 16 फरवरी को बख्शी का तालाब में
लखनऊ सम्वाददाता। राजा दिग्विजय सिंह क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन बख्शी का तालाब में 16 फरवरी को किया जा रहा है।
बख्शी का तालाब में इतनी बड़ी क्रासकंट्री दौड़ पहली बार आयोजित की जा रही है। यह दौड़ पुरुषों के लिए 12.5 किलोमीटर, महिलाओं के लिए आठ किलोमीटर, बालक और बालिकाओं के लिए पांच-पांच किलोमीटर की होगी। दौड़ को जिला एथलेटिक्स संघ ने मान्यता प्रदान की है।