राजा दिग्विजय सिंह ( Prize Money)दौड़ 16 फरवरी को बख्शी का तालाब में

राजा दिग्विजय सिंह ( Prize Money)दौड़ 16 फरवरी को बख्शी का तालाब में

लखनऊ सम्वाददाता। राजा दिग्विजय सिंह क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन बख्शी का तालाब में 16 फरवरी को किया जा रहा है।

बख्शी का तालाब में इतनी बड़ी क्रासकंट्री दौड़ पहली बार आयोजित की जा रही है। यह दौड़ पुरुषों के लिए 12.5 किलोमीटर, महिलाओं के लिए आठ किलोमीटर, बालक और बालिकाओं के लिए पांच-पांच किलोमीटर की होगी। दौड़ को जिला एथलेटिक्स संघ ने मान्यता प्रदान की है। 

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि दौड़ में हिस्सा लेने वाले एथलीट 14 एवं 15 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम और बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता स्थल पर 16 फरवरी की सुबह छह बजे तक पंजीकरण होगा। 

दौड़ के आयोजक राजा दिग्विजय सिंह सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ सुबह सात बजे शुरू होगी।

विजेताओं में करीब तीन लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हिस्सा लेने वाले हर एथलीट को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही बाहर से आने वाले एथलीटों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि राजा दिग्विजय सिंह 1857 की क्रांति के नायक रहे हैं। उन्हें जिन्दा या मुर्दा पकड़ने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कमिश्नर वेस्ट की हत्या में उन्हें गिरफ्तार कर 1865 में कालापानी की सजा हुई थी। यह दौड़ उन्हीं की याद में आयोजित की जा रही है।

दौड़ की ज्यादा जानकारी के लिए बीआर वरुण (9415027942) से संपर्क किया जा सकता है। 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण