उत्तर प्रदेश
मस्कट कॉलेज में हुआ सूर्य नमस्कार
Submitted by Ratan Gupta on 15 February 2021 - 4:39pmबरेली/ओम शांति योग क्लब के तत्वधान में बरेली जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत आज मस्कट मैनेजमेंट कॉलेज रिठौरा बरेली के सभी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की विधिवत जानकारी योगाचार्य शशि प्रिया बंसल द्वारा दी गई साथ ही साथ सूर्य नमस्कार के होने वाले लाभ हो को भी विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को बताया गया।
सभी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का डेमोंसट्रेशन पूजा प्रजापति, श्रेया ऐरन द्वारा दिया गया।
9 वी प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए बरेली टीम तैयार
Submitted by Sharad Gupta on 15 February 2021 - 3:36pm9 वी प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप 2020-2021 के लिए बरेली टीम तैयार
बरेली :बरेली से तीरंदाजी टीम 9वी प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में प्रतिभाग करने जा रही हैं l
जिला तीरंदाजी संघ बरेली के आर्चरी कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वास शर्मा और टीम मैनेजर आदेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में मिनी जूनियर , सब जूनियर , जूनियर, सीनियर टीम में शरद गुप्ता , अंशुल शुक्ला , अंशुमान दीक्षित , अर्जुन सिंह राणा , अर्श ठाकुर नैतिक सिंह राणा, रिद्विक अरोड़ा , रीता , सनाया गुप्ता , को तैयार किया गया है l
फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात की जल्द होगी स्टेट चैंपियनशिप
Submitted by Sharad Gupta on 14 February 2021 - 10:27pmफ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात की जल्द होगी स्टेट चैंपियनशिप
लखनऊ। देश में फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात के आगमन को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन अपनी फाइटिंग स्किल के चलते इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इसको देखते हुए स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने योजना बनाई है कि अगले दो महीने के अंदर यूपी में एक टेक्नीकल रेफरी सेमिनार कराया जाएगा।
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 16 से
Submitted by Sharad Gupta on 14 February 2021 - 7:01pmराज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 16 से
बरेली/ ए .ई टेनिस अकैडमी के द्वारा राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से बरेली के पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर किया जा रहा है जिसका उद्घाटन नगर आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी बरेली द्वारा होगा।
यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर आयोजित होगी यह जानकारी अंशु पाल ने प्रेस वार्ता द्वारा दी ।