खेल समाचार
ओलंपिक डे रन में खिलाड़ियों के साथ आम नागरिकों ने भी लिया हिस्सा भारत को खेलों की दुनिया में महाशक्ति बनाने का लिया संकल्प
Submitted by Sharad Gupta on 25 June 2019 - 12:28pm
लखनऊ। खेलों को आगे बढ़ाने, देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों में खेल भावना की अलख जगाने के संकल्प के साथ आज मूव, लर्न एंड डिस्कवर की थीम के साथ ओलंपिक डे रन के आयोजन में सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों व संघ पदाधिकारियों को खेल के प्रति सजगता व खेल भावना की शपथ दिलाई गई।
श्याम सिंह यादव को यू पी स्टेट राइफल एसोसिएशन ने किया सम्मानित
Submitted by Sharad Gupta on 23 June 2019 - 11:28pmलखनऊ : यूपी प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव के जौनपुर से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार लखनऊ आगमन पर होटल बुद्धा रेसीडेंसी, कृष्णा नगर में यू पी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा शनिवार रात आयोजित एक स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि श्याम सिंह यादव की इस नयी जिम्मेदारी के चलते प्रदेश के खेल जगत को काफी फायदा होगा l
पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में देखने को मिला
Submitted by Sharad Gupta on 22 June 2019 - 9:59amपंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हर्ष उल्लास के साथ में मनाया गया बता दे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है इसके पीछे कुछ वैदिक रहस्य पौराणिक रहस्य छुपे हुए हैं क्योंकि आज ही के दिन दक्षिणायन है और यह बड़ा दिन भी कहलाता है पुण्य काल का दिन होता है जिसकी वेदों और शास्त्रों में बहुत ही महिमा है इस दिन किया गया कोई भी कार्य लाखों गुना फल देता है बता दें यह भारतीय संस्कृति के अनुसार बड़ा दिन कहलाता है आज ही के दिन सूर्यदेव दक्षिण दिशा में प्रवेश करते हैं जिस कारण आज दक्षिणायन भी कहलाता है आज ही के दिन योग जो भारतीय संस्कृति का परचम पूरे
सईद आलम को नेशनल सेल्फ़ डिफ़ेन्स फ़ेडरेशन के राज्य प्रतिनिधि बनाया गया
Submitted by Sharad Gupta on 20 June 2019 - 10:03amइन्दौर। मास्टर सईद आलम को नेशनल सेल्फ़ डिफ़ेन्स फ़ेडरेशन के राज्य प्रतिनिधि बनाया गया नेशनल सेल्फ़ डिफ़ेन्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के एल कलावत ने कल सईद आलम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया!यहाँ उल्लेखनीय है l
कि मास्टर सईद आलम कराटे में ब्लैक बेल्ट सेवंथ डान के साथ नानबुडो किक बॉक्सिंग और कोशिकी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी हैं।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न 39वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप
Submitted by Sharad Gupta on 18 June 2019 - 9:49pmलखनऊ : केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न 39वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतिम दिन पंजाब टीम ने 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 10 ब्रोंज सहित कुल 36 पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
इस चैंपियनशिप में पहले दो दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने दबदबा बनाए रखा लेकिन अंतिम दिन पदक तालिका में पिछड़ने के चलते मेजबान टीम उपविजेता रही। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 14 गोल्ड, 18 सिल्वर और 28 ब्रोंज सहित कुल 60 पदक जीते।
जम्मू-कश्मीर की टीम 13 गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रोंज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रही।
आत्मरक्षा और मनचलों को धूल के लिए क्रीड़ा भारती ने शुरू किया तीन दिवसीय निःशुल्क सक्षम महिला निर्भय महिला शिविर
Submitted by Sharad Gupta on 14 June 2019 - 12:04am13 जून 2019 से 15 जून 2019 तक
तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का वत्स कराटे एकेडमी ब्रह्मपुरी, निकट परशुराम हलवाई में शुभारम्भ हुआ । इस शिविर में जापान कराटे डू सूतो रयू वत्स कराटे सेंटर व क्रीडा भारती के सक्षम महिला निर्भय महिला कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किस प्रकार मनचलों का सामना करना है ये सिखाया जायेगा ।
दो जन्म तिथि बाली फुटबॉल खिलाड़ी
Submitted by Sharad Gupta on 13 June 2019 - 5:00pmमुरादाबाद में हुआ सूर्य नमस्कार
Submitted by Sharad Gupta on 13 June 2019 - 4:40pmमुरादाबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में खेल जगत समाचार एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए l