मनीषा ने किया जनपद का नाम रोशन
Submitted by Ratan Gupta on 30 November 2022 - 8:42pmनिचलौल महराजगंज संवाददाता राजेन्द्र यादव/ विगत सप्ताह उत्तर प्रदेश क्वान कि-डो एशोशिएशन के तत्वाधान में जनपद गाजीपुर के बाशुपुर क्षेत्र अन्तगर्त वेद इन्टर नेशनल स्कुल में राज्य स्तरीय क्वान कि-डो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें महराजगंज जनपद उपनगर निचलौल के क्वान कि-डो टे्निंग सेन्टर निचलौल व पन्डित दिनदयाल संस्कार वाटिका जुनियर हाई स्कुल कक्षा 8 की छात्रा मनीषा विश्वकर्मा ने कैडेट आयु वर्ग में 42 से 46 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग कर कास्य पदक हासिल किया।