खेल समाचार
फुटबॉल ग्राउंड पर हुआ ओलम्पिक सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन
Submitted by Sharad Gupta on 18 July 2021 - 6:18pmफुटबॉल ग्राउंड पर हुआ ओलम्पिक सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन
खेल जगत फाउंडेशन,बी पी एल फुटबॉल क्लब,वारियर्स स्पोर्ट्स एकेडमी तथा स्पोर्ट्स एकेडमी कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर के किदवई नगर बाबू पूर्वा सेंट्रल ग्राउंड में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व शुभकामनाएं संदेश हेतु ओलम्पिक सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। इस ओलम्पिक सेल्फी प्वाइंट के उद्घाटन शहर कांग्रेस सचिव चंद्रशेखर सोनकर व एडवोकेट कांति वैभव सोनकर के द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने किया चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन
Submitted by Sharad Gupta on 17 July 2021 - 11:57pmउत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने किया चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन
लखनऊ : टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियोें को शुभकामनाएं देने व उनके उत्साहवर्द्धन के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) ने चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन किया। इस दौरान कई दिग्गजों ने ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए चीयर्स फार इंडिया कहा और विश्वास जताया कि टोक्यो में भारत का परचम लहराएगा।
चंदौली की नीलम चौहान नेशनल गेम हरियाणा में दिखाएगी मुक्कों का दम
Submitted by Sharad Gupta on 17 July 2021 - 9:43pmचंदौली की नीलम चौहान नेशनल गेम हरियाणा में दिखाएगी मुक्कों का दम
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत है नीलम जो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर कई मैडल जीत चुकी है l
हरियाणा के सोनीपत में 18 से 23 जुलाई तक होने जा रही यूथ महिला पुरुष नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 16 जुलाई तक दो दिनी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई l
गाजियाबाद कराटे चैंपियंस कलब
Submitted by Sharad Gupta on 12 July 2021 - 10:46pmचंदौली बॉक्सिंग टीम का हुआ चयन
Submitted by Sharad Gupta on 12 July 2021 - 10:43pmएनईआर डीआरएम के हजरतंगज स्थित आफिस पर लगा सेल्फी स्टैंड
Submitted by Sharad Gupta on 8 July 2021 - 9:12pmएनईआर डीआरएम के हजरतंगज स्थित आफिस पर लगा सेल्फी स्टैंड
लखनऊ : टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किए गए कैंपन के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर सेल्फी स्टैंड लग रहे है। इसी क्रम में एनईआर डीआरएम के हजरतंगज स्थित आफिस पर भी सेल्फी स्टैंड लगाया गया। इसके साथ एक सेल्फी स्टैंड एनईआर स्टेडियम में भी लगा है। इस सेल्फी स्टैंड पर ओलंपिक के लिए 20 किमी.रेस वॉक के लिए क्वालीफाई एनईआर रेलवे में कार्यरत प्रियंका गोस्वामी की भी फोटो लगी है।
विश्वविद्यालय में अंतरविभागीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्
Submitted by Sharad Gupta on 8 July 2021 - 4:24pmकेडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ टोक्यो ओलंपिक-2020 क्विज का आयोजन
Submitted by Sharad Gupta on 6 July 2021 - 9:15pmकेडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ टोक्यो ओलंपिक-2020 क्विज का आयोजन
लखनऊ, 6 जुलाई। सरकार द्वारा अनलॉक की प्रक्रिया के चलते स्टेडियम व जिम खुलने के दूसरे दिन आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक-2020 क्विज का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सवालों के बखूबी जवाब दिए। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियांें का प्रोत्साहन करने व खिलाड़ियांें के ओलंपिक ज्ञान की परख के लिए आयोजित इस क्विज मे 40 खिलाड़ियों ने सही जवाब दिए।