खेल समाचार
मुझे गर्व है की मै एक खिलाड़ी हूँ! , राहुल गुप्ता
Submitted by Ratan Gupta on 18 May 2022 - 10:27pmमै एक खिलाड़ी हूँ मैंने उसे 4 बजे उठते देखा है, कड़ी मेहनत के साथ माथे से पैरो तक भीगते देखा है!
गुड की मिठास और चने को खाते देखा है, स्कूल की बेंच पर सोते हुए देखा है!
घर की हालात को बनते बिगड़ते देखा है मै एक खिलाड़ी हूँ..............
ट्रेन के बाथरूम के पास बेफ़िकर लेटे हुए देखा है ,आँखो में सपने लिए सोते हुए देखा है!
फटे हुए जुतो को तरकीब से सिलते हुए देखा है, जीत के लिए लड़ते हुए देखा है!
सर्दी गर्मी बरसात धूप छाँव सब एक करते हुए देखा है, मै एक खिलाड़ी हूँ
सपनो को उसके टूटत्ते हुए देखा है,आँखो में आंशुओ को रोकते हुए देखा है!
वूशु ताज कप आगरा में बुलंदशहर ने किया 7 पदक पर कब्जा
Submitted by Ratan Gupta on 18 May 2022 - 5:07pmबुलंदशहर/खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी की वुशू मार्शल आर्ट्स टीम ने 6th ताज कप वुशू प्रतियोगिता जो कि आगरा के सेंट वी एस पब्लिक स्कूल में 14 से 16 मई तक आयोजित हुई थी जिसमे अकादमी के वुशू खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण व् 5 कांस्य पदक अपने नाम किये, स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालो में पायल सोलंकी व् ऐश्वर्या सिंह और कांस्य पदक प्राप्त करने वालो में अखिल चौधरी, मनीष शर्मा, दीपेंद्र सिंह, दानवीर चौधरी, रोविन सिंह आदि सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच सुमित शर्मा को दिया, आज भुडा मन्दिर शिव वाटिका के स्थित अकादमी में लौटने पर चीफ कोच अमित शर्मा (महासचिव बुलंदशहर जिला स्प
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न,गाजियाबाद के सात खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
Submitted by Ratan Gupta on 18 May 2022 - 4:52pmगाजियाबाद/ प्राथमिक विद्यालय कवि नगर गाजियाबाद नगर क्षेत्र गाजियाबाद में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का जनपद स्तर पर कराई गई ।
प्रतियोगिता में जनपद के 7 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें विकास क्षेत्र मुरादनगर नगर क्षेत्र गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे बालक गौरव गौतम कमपोजिट विद्यालय कन्या रईसपुर गाजियाबाद बालिका कुमारी खुशबू कमपोजिट विद्यालय करेहड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेट्रो स्टाफ ने पांच मिनट के अंदर बरामद किया डा.आनन्देश्वर पाण्डेय का बैग
Submitted by Ratan Gupta on 16 May 2022 - 5:56amबीएआई ने थॉमस कप विजेता टीम के लिए 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की
Submitted by Ratan Gupta on 16 May 2022 - 5:51amबीएआई अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा ने भी सहयोगी स्टाफ के लिए 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की
नई दिल्ली, भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को थॉमस कप विजेता भारतीय पुरुष टीम के लिए कुल एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की।
भारतीय पुरुष टीम ने इतिहास रचते हुए 14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया और इसी के साथ भारत प्रतिष्ठित थॉमस कप ट्रॉफी जीतने वाला छठा देश बन गया। भारत ने इस टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है।
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव पहुंचे चंपावत खेल संघों से किया संवाद
Submitted by Ratan Gupta on 15 May 2022 - 1:54pmचार धाम यात्रा को देखते हुए दो चरणों में बटी देवभूमि खेल चेतना यात्रा
Submitted by Ratan Gupta on 14 May 2022 - 9:23pmदेहरादून/माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रेरणा से माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी के नेतृत्व में खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड के सहयोग से देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा 25 मई उधम सिंह नगर से प्रारंभ होकर दो चरणों में कुमाऊं मंडल गढ़वाल मंडल के 13 जनपदों में होते हुए 17 सितंबर को देहरादून में संपन्न होगी।
देवभूमि खेल चेतना यात्रा 20 मई से, गढ़वाल मंडल यात्रा पहुंचने पर डीजीपी उत्तराखंड खिलाड़ियों को देंगे आशीर्वाद
Submitted by Ratan Gupta on 12 May 2022 - 8:48pmदेवभूमि खेल चेतना यात्रा 20 मई से
खेल मंत्री करेंगी यात्रा का शुभारंभ
देहरादून/राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड व खेल विभाग उत्तराखंड के सहयोग से देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन 20 अप्रैल से किया जा रहा है ।
यह यात्रा 2 चरणों में होगी पहला चरण 20 मई से 30 मई तक कुमाऊं मंडल में व 5 सितंबर से 15 सितंबर गढ़वाल मंडल में रहेगी यात्रा उत्तराखंड के सभी जनपदों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है व राज्य सरकार केंद्र सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं से भी उत्तराखंड राज्य के युवाओं को अवगत कराना प्राथमिकता रहेगी।
ब्लैक बेल्ट पाकर खुश हुए खिलाड़ी, उज्जवला मार्शल आर्ट एकेडमी में हुआ टेस्ट
Submitted by Ratan Gupta on 9 May 2022 - 4:07pmदेहरादुन/A.T.S.K. उत्तराखंड द्वारा फन एंड फूड में बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उज्जवल मार्शल आर्ट एकेडमी व कन्या गुरुकुल के छात्र छात्राओं को बेल्ट देकर सम्मानित किया गया ।
कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्लैक बेल्ट की उपाधि अपने नाम की है जिसमें कन्या गुरुकुल की प्रथम बालिका भूमिका शर्मा ब्लैक बेल्ट द्वारा सम्मानित हुई।