पेफी को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था के रूप में मिली मान्यता
Submitted by Ratan Gupta on 15 April 2020 - 7:00pmनयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) फिज़िकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है।
पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ पीयूष जैन ने यह जानकारी दी और साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया का आभार व्यक्त किया। डॉ जैन ने कहा, “यह शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। हम शारीरिक शिक्षाविदों को आज वह सम्मान मिला है जिसके हम हकदार हैं। अब पेफी के ध्येय को 10 गुना अधिक जुनून, रफ़्तार और कड़े परिश्रम के साथ पूरा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”