एक्सीलिया की नित्या श्री बनी विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी
Submitted by Ratan Gupta on 10 November 2022 - 10:38pmलखनऊ। एक्सीलिया स्कूल की छात्रा नित्या श्री ने 1 से 6 नवंबर 2022 तक टोक्यो, जापान में आयोजित हुलिक दाइहात्सु बी.डब्ल्यू.एस पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया है।
इसी के साथ वह एस.एच-6 कैटेगरी में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी बन गयी हैं। एक्सीलिया स्कूल में गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी नित्या ने महिला सिंगल में कांस्य, मिक्स्ड डबल में कृष्णा नागर के साथ कांस्य और महिला युगल में क्रमश: रचना पटेल के साथ कांस्य जीता।