उत्तर प्रदेश
सत्यदेव प्रसाद को मिला ध्यान चंद अवॉर्ड
Submitted by Sharad Gupta on 26 September 2018 - 9:06amमेरठ :मेरठ गुरुकुल प्रभात आश्रम मेरठ से स्नातक कर चुके सतदेव प्रसाद को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा ध्यान चंद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे सत्यदेव प्रसाद के द्वारा तीरंदाजी खेल मे की गई उपलब्धियों, आर्चरी कोचिंग क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने व खेल को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया खेल जगत की वार्ता पर सत्यदेव ने बताया स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया में रहते हुए मेरे से पहले अभी तक यह पुरस्कार किसी को नहीं मिला है भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में मैं पहला खिलाड़ी हूं जिसको यह ध्
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में माल्यार्पण
Submitted by Sharad Gupta on 25 September 2018 - 10:25pmबरेली:
बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण करते विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष पवन अरोरा साथ में जिला अध्यक्ष मणिकांत ,क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर, सुनील कुमार, हरिशंकर, मुजाहिद अली, शमीम, सोनू सुरतिया आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
64 वे आगरा मण्डलीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता
Submitted by Sharad Gupta on 24 September 2018 - 10:44pmआगरा : 64 वे आगरा मण्डलीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता ( आगरा , फिरोजाबाद , मैनपुरी , मथुरा जनपद ) का उदघाटन रंगारंग समारोह में मथुरा गणेशरा स्टेडियम में मथुरा जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने किया ।
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने अपने उदबोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी ने खेल की विधा को जन जन तक पहुंचा कर स्वास्थ्य के संदेश को व्यवहारिक रूप में प्रदान किया था । जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है ।
प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल , खो खो प्रतियोगिता का आगाज़
Submitted by Sharad Gupta on 24 September 2018 - 10:07pmबरेली:
क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल एवं खो खो प्रतियोगिता का उदघाटन मुख अतिथि डॉ उमेश गौतम महापौर बरेली तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह राणा के करकमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खो खो सचिव विनोद कुमार सिंह जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष बीडी जोशी जिला खो-खो संघ सचिव अतुल कुमार सैनी, प्रीति गुप्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खो खो ( लक्ष्मी अवार्ड से सम्मानित ) , रंजना प्रधानाचार्य रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज तथा समस्त कोच उपस्थित रहे | जिसमें प्रदेश के