38 वे राष्ट्रीय खेल में वुशू के खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में जीता रजत पदक
Submitted by Ratan Gupta on 31 January 2025 - 12:08am38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
यूपी को पहला पदक, पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य
लखनऊ, 30 जनवरी 2025। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के लिए पहला पदक हासिल किया। इसके बाद वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया।