उत्तर प्रदेश
इंटरनेशनल हैण्डबॉल कांग्रेस में हिस्सा लेंगे आनन्देश्वर पाण्डेय और सैयद रफत
Submitted by Sharad Gupta on 27 June 2019 - 10:44am
लखनऊ। हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय की अगुवाई में फेडरेशन का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गोथेनबर्ग (स्वीडन) में होने वाली इंटरनेशनल हैण्डबॉल फेडरेशन (आईएचएफ) की विशेष कांग्रेस और 38वीं सामान्य सभा की बैठक में हिस्सा लेेगा। आगामी दो से पांच जुलाई तक होने वाली इस कांग्रेस में फेडरेशन के प्रतिनिधि के तौर पर श्री सैयद रफत (उपाध्यक्ष, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन) भी कांग्रेस में हिस्सा लेंगे।
पृथ्वी ने जीता सीसीबीडब्लू अंडर-20 रैपिड चेस टूर्नामेंट, हिम्मिका बेस्ट गर्ल
Submitted by Sharad Gupta on 25 June 2019 - 12:34pmओलंपिक डे रन में खिलाड़ियों के साथ आम नागरिकों ने भी लिया हिस्सा भारत को खेलों की दुनिया में महाशक्ति बनाने का लिया संकल्प
Submitted by Sharad Gupta on 25 June 2019 - 12:28pm
लखनऊ। खेलों को आगे बढ़ाने, देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों में खेल भावना की अलख जगाने के संकल्प के साथ आज मूव, लर्न एंड डिस्कवर की थीम के साथ ओलंपिक डे रन के आयोजन में सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों व संघ पदाधिकारियों को खेल के प्रति सजगता व खेल भावना की शपथ दिलाई गई।
श्याम सिंह यादव को यू पी स्टेट राइफल एसोसिएशन ने किया सम्मानित
Submitted by Sharad Gupta on 23 June 2019 - 11:28pmलखनऊ : यूपी प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव के जौनपुर से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार लखनऊ आगमन पर होटल बुद्धा रेसीडेंसी, कृष्णा नगर में यू पी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा शनिवार रात आयोजित एक स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि श्याम सिंह यादव की इस नयी जिम्मेदारी के चलते प्रदेश के खेल जगत को काफी फायदा होगा l