65वी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में वाराणसी , मेरठ मंडल का दबदबा
Submitted by Sharad Gupta on 18 November 2019 - 9:43pmमुजफ्फरनगर : प्रतियोगिता के तीसरे दिन का उद्घाटन डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव एवं प्रधानाचार्य जैन कन्या इंटर कॉलेज डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया l
प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी और मेरठ मंडल का दबदबा रहा शेष मंडलों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा तीसरे दिन का समापन स्नातक सीट सहारनपुर से एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने किया प्रतिभागियों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।