उत्तर प्रदेश
विजय कुमार के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत आर एस विजयी
Submitted by Sharad Gupta on 24 November 2019 - 7:16pmबरेली : स्टेडियम पर यातायात सप्ताह के अवसर पर एक टी20 सदभावना क्रिकेट मैच जो कि स्टेडियम की आर एस ओ एकादश के कप्तान क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया l
विजय कुमार की शानदार अर्द्धशतक पारी ( 58 रन 36 गेंदों पर जिसमें 3 छक्के और 7 चौके रहे ) तथा फुटबॉल प्रशिक्षक सलीम अहमद ने 16 रन एवं बास्केटबॉल प्रशिक्षक सोनू व भारोत्तोलन प्रशिक्षक हरिशंकर ने 14-14 रनों का योगदान दिया l
योग सेवा शोध संस्थान के तत्वधान में द्वितीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
Submitted by Sharad Gupta on 20 November 2019 - 12:57pmउत्तर प्रदेश : योग सेवा शोध संस्थान के तत्वधान में द्वितीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को सेंट जोसेफ एकेडमी के प्रांगण में मनाया गया l
जिसके सचिव #धनंजय यादव जी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा और योग से हम स्वस्थ ही नहीं बल्कि रोग मुक्त जीवन का निर्माण कर सकते हैं।
इस मौके पर संस्था कि अध्यक्ष डॉ.रूपम सिन्हा तथा सदस्य प्रिंस ,विवेक ,सुनील उपस्थित रहेl
65वी प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल चैंपियन
Submitted by Sharad Gupta on 19 November 2019 - 11:44pmमुदफ्फरनगर : प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन आज बुढाना विधायक उमेश मलिक, उप शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल उमेद सिंह नेगी , जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय गजेंद्र सिंह मुजफ्फरनगर डाइट प्राचार्य मुजफ्फरनगर भीम सिंह डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक , अभिनव सुशील, संयोजक प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव , संयोजिका डॉ कचंनप्रभा शुक्ला अन्य अतिथियों ने 4 दिन तक चली सफल प्रतियोगिता के लिए व्यायाम शिक्षकों प्रतिभागियों एवं कोचों का तहेदिल से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
लखनऊ की लड़कियों ने खेली लेज़ली त्रिपाठी संग खेली हॉकी
Submitted by Sharad Gupta on 19 November 2019 - 11:27pmलखनऊ : शान्ति फाउन्डेशन के द्वारा प्रदर्शनी मैच मो0 शाहिद हाॅकी स्टेडियम, गोमतीनगर में लखनऊ हास्टल ए और लखनऊ हास्टल बी के बीच खेला गया।
इस प्रदर्शनी मैच में प्रसिद्ध एवं प्रभावशाली अभिनेत्री ‘‘लेस्ली त्रिपाठी’’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि लेस्ली त्रिपाठी का स्वागत शान्ति फाउन्डेशन के चीफ ट्रस्टी तन्मय प्रदीप के द्वारा फूल देकर किया गया तथा ललिता प्रदीप, उपाध्यक्ष यू0पी0 हाॅकी के द्वारा लेस्ली त्रिपाठी का स्वागत किया गया। मैच के दौरान निशा मिश्रा, रिटायर्ड स्पोर्ट अधिकारी, यू0पी. हाॅकी भी मौजूद रही।