उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने किया चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन
Submitted by Sharad Gupta on 17 July 2021 - 11:57pmउत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने किया चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन
लखनऊ : टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियोें को शुभकामनाएं देने व उनके उत्साहवर्द्धन के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) ने चीयर फार इंडिया अभियान का आयोजन किया। इस दौरान कई दिग्गजों ने ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए चीयर्स फार इंडिया कहा और विश्वास जताया कि टोक्यो में भारत का परचम लहराएगा।