नींद पूरी के लिए लैपटॉप,मोबाइल से दूरी बनाए व्यायाम नियमित करें, डॉ संगीता
Submitted by Ratan Gupta on 14 March 2023 - 2:53pmबरेली/ बरेली कालेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई प्रथम की स्वयंसेविकाओं ने अपने सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन महाविद्यालय परिसर के एम एड विभाग के प्रांगण में योग अभ्यास और आत्मरक्षा हेतु कुछ दांव पेंच सीखे।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को खेल जगत के संस्थापक रतन गुप्ता द्वारा दी गयी।
सर्वप्रथम छात्राओं को अपनी मांसपेशियां खोलने वाली वार्मिंग क्रियाएं बताई गई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने सूर्यनमस्कार किया। साथ ही छात्राओं ने आत्मरक्षा संबंधी विभिन्न क्रियाएं सीखे।