मेजबान उत्तर प्रदेश ने जीती प्रथम नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2023 की ट्राफी
Submitted by Ratan Gupta on 12 May 2023 - 2:02pmलखनऊ/ मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रथम नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2023 में 13 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही।
कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने 13 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीतते हुए पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही उत्तराखंड की टीम ने 5 स्वर्ण, 7 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते।