पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बिहारी सम्मान से सम्मानित हुए बरेली के पंच रत्न और दिव्यांग बच्चे

बरेली। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर इना न्यूट्रीवेदा एवं आई ए पी बरेली के संयुक्त तत्वाधान में आई एम ए ऑडिटोरियम में पर्यावरण के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने पर शहर के पर्यावरण प्रेमियों हरीश कुमार भल्ला, अमित शर्मा, आस्था अग्रवाल, रतन गुप्ता, पर्यावरण गतिविधि ब्रज प्रांत की संयोजक श्रीमती प्रीति सिंह को 'पर्यावरण बिहारी सम्मान' से सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलन वन्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम प्रति कुलपति बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी अशोक अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत श्रीमति आस्था अग्रवाल, खेल जगत फाउंडेशन के अध्यक्ष रतन कुमार गुप्ता ने किया। 

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बिहारी सम्मान समारोह आई एम ए सभागार शाम 5:00 बजे

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बिहारी सम्मान समारोह आई एम ए सभागार शाम 5:00 बजे

बरेली/आगामी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 5 जून को ध्यान में रखते हुए इना न्यूट्रीवेदा एवं आई ए पी बरेली के संयुक्त तत्वाधान में आई एम ए ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे पर्यावरण के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने पर शहर के पर्यावरण प्रेमियों को पर्यावरण बिहारी सम्मान से नवाजा जाएगा।

यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजेश अग्रवाल ने दी डॉ राजेश अग्रवाल ने बताया हम सब लोग जानते हैं वर्तमान में पर्यावरण पर कितना गहरा संकट छाया हुआ है ।

एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में हुई फेंसिंग अकादमी की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप मिलेगी इंडोर ट्रेनिंग
                                                                                                      लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार फेंसिंग अकादमी की शुरुआत एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में हो गई। 
                                                                                                    गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित मॉडर्न अकादमी में फेंसिंग अकादमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फेसिंग एसोसिएशन के सचिव यूजिन पाल ने किया। 

पुलिस मॉडर्न स्कूल पी ए सी में चल रहे समर कैंप के दौरान विद्यार्थी सीख रहे ताइक्वांडो

बरेली/पुलिस मॉडर्न स्कूल पी ए सी नकटिया बरेली में चल रहे आठ दिवसीय समर कैंप के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चल रही है इसी दौरान विद्यार्थियों में सेल्फ डिफेंस का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं यह जानकारी खेल जगत को प्रधानाचार्य नजाकत अली खान ने दी।

इस अवसर शिवम यादव खेल शिक्षक,विमल सिंह राजपूत, मोबीन खान,पूजा मिश्रा,सुमित मिश्रा,राहुल कुमार,सुरजीत कुमार,भूपेंद्र सिंह, डॉली मिर्जा, मोना भटनागर, मृदुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण खेल चेतना मेला संपन्न,पूर्व प्रधानाचार्या मीरा प्रियदर्शनी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

बरेली/खेल जगत फाउंडेशन बरेली एवं श्री भारती पब्लिक स्कूल नकटिया के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण खेल चेतना मेला कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्रामीण खेल चेतना मेला से पूर्व 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।

शिविर से चयनित प्रतिभागियों के बीच खो-खो,कबड्डी,योग, रस्साकाशी जैसी प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।

Pages