जोशना, तनिष्क, गरिमा व निखिल ने जीते स्वर्ण पदक शोतो कप कराटे चैंपियनशिप

लखनऊ। जोशना यादव, गरिमा सिंह, तनिष्क, जान्हवी, रितिक व निखिल ने चौक स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में शुरू हुई शोतो कप कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। 
चैंपियनशिप में बालिका कुमिते 12 से 13 साल (47 किग्रा से कम) में जोशना यादव (बलिया) ने स्वर्ण, इशिका गुप्ता (लखनऊ) ने रजत एवं अनन्या (उत्तराखंड) व वर्तिका मिश्रा (लखनऊ) ने कांस्य पदक जीते।
बालिका कुमिते 14 से 15 साल (45 किग्रा से कम) में गरिमा सिंह (बलिया) ने स्वर्ण, श्रेया (लखनऊ) ने रजत एवं वानी (लखनऊ) व अंजली सिंह (बलिया) ने कांस्य पदक जीता।  

बालक कुमिते 14 से 15 साल (54 किग्रा से ज्यादा) में तनिष्क पवार (उत्तराखंड) ने स्वर्ण, सिमर (पंजाब) ने रजत एवं परिधि (उत्तराखंड) ने कांस्य पदक  जीते। 

बालिका कुमिते 16 से 17 साल (59 किग्रा से कम) में जान्हवी (आगरा) ने स्वर्ण पदक एवं सुषमा कुमारी ने रजत पदक जीते। 
बालक कुमिते 12 से 13 साल ( 50 किग्रा से कम) में रितिक सोनकर ने स्वर्ण, अगमदीप ने रजत एवं अनुराग व नितेश ने  कांस्य पदक  जीते। 

बालक कुमिते 16 से 17 साल (55 किग्रा से कम) में निखिल कुशवाहा (प्रयागराज) ने स्वर्ण, सहीत (गुजरात) ने रजत एवं दुष्यंत (बुलंदशहर) व गणेश पांडे (लखनऊ) ने कांस्य पदक जीते। 

 

इससे पहले इस चैंपियनशिप का उद्घाटन आयोजन कुणाल सिल्कू (आईएएस, मिशन डायरेक्टर स्किल डेवलपमेंट) ने किया। इस अवसर पर दक्षिण एशियाई कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष भरत शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष रामपाल शर्मा भी मौजूद थे।

 

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह के अनुसार चैंपियनशिप के आयोजन का मकसद ईरानी कोच अहमद सफी द्वारा प्रशिक्षण के बाद प्लेयर्स की स्किल में सुधार की परख करना था। वहीं रविवार को ही कोचेज के लिए रिफ्रेशर कोर्स का भी आयोजन किया गया।   

खेल प्रकार: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण