प्रथम पारंपरिक सीनियर फ्री स्टाइल झारखंड कुश्ती टीम का चयन

झारखंड :प्रथम पारंपरिक सीनियर फ्री स्टाइल झारखंड कुश्ती टीम का चयन परीक्षण 22 दिसंबर 2018 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सम्पन हुआ जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 80 पहलवानों ने हिस्सा लिया । कुश्ती का हाथ मिलाकर शुभारंभ रजनीश कुमार महासचिव झारखंड राज्य कुश्ती संघ, विजय शंकर सिंह- सदस्य झारखंड राज्य कुश्ती संघ, शशिकांत प्रसाद- उपाध्यक्ष झारखंड राज्य कुश्ती संघ, बबलू कुमार -कोषाध्यक्ष झारखंड राज्य कुश्ती संघ, नवल कुमार वर्मा सदस्य झारखंड राज्य कुश्ती संघ ,एव राज्य के सीनियर खिलाड़ी राजीव रंजन , इन्द्रबहादुर सिंह ,अनिल यादव मौजूद रहे। रिजल्ट - 57 के जी भार वर्ग में प्रथम - राहुल कुमार , 65 केजी प्रथम स्थान- मृत्युंजय कुमार , 74 केजी प्रथम स्थान निलेश कुमार साहू, 86 केजी भार वर्ग प्रथम स्थान- बासकीनाथ यादव , 97 केजी प्रथम स्थान- प्रकाश पांडे ,125 केजी सुमित राज। अपने भार वर्ग में सभी विजेता पहलवान आगामी 29, 30 दिसंबर 2018 तक पुणे ,महाराष्ट्र में आयोजित प्रथम पारंपरिक सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2018 में झारखंड राज्य कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेगे |