राष्ट्रीय खेल में कायक क्रॉस और कैनो स्लालम प्रतियोगिता संपन्न

38 वे राष्ट्रीय खेल के कायक क्रॉस और कैनो स्लालम की प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज रफ़्तार और ताकत का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

यह प्रतिस्पर्धा पौड़ी के फूल चट्टी गोल्फ कोर्स रैपिड्स में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

महिला K-1 स्लालम में गायत्री ने जीता स्वर्ण पदक

महिला K-1 स्लालम प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की नगिदी गायत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। गायत्री ने 267.578 सेकंड में रेस पूरी की और पहले स्थान पर रही। मध्य प्रदेश की शिखा चौहान ने सिल्वर पदक हासिल किया, उनका समय था 304.235 सेकंड। महाराष्ट्र की जान्हवी राईकवार ने 471.648 सेकंड में रेस पूरी की और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

पुरुष C-1 स्लालम में विशाल केवट ने जीता गोल्ड 

पुरुष C-1 स्लालम प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विशाल केवट ने गोल्ड मेडल जीते, उनका समय था 226.109 सेकंड। मेघालय के इंद्र शर्मा ने 390.163 सेकंड में रेस पूरी की और सिल्वर पदक पर कब्जा किया। कर्नाटका के दादा पीर ने 448.252 सेकंड में अपनी रेस पूरी की और कांस्य पदक पर अपनी जगह बनाई।

इन शानदार प्रदर्शनों ने खेलों की रोमांचकता और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को साबित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अगले दिन भी जारी रहेगा, जिसमें और भी बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे।

राज्य: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण