रानीखेत के नीलेश विश्व मयू थाई चैंपियनशिप के लिए रवाना

रानीखेत/उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का विश्व मुए थाई चैंपियनशिप 2021थाइलैंड के लिए रवाना होने पर उपनेता सदन एवं विधायक रानीखेत करन माहरा ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया| उन्होंने नीलेश का शाल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी को इस खुशी पर मिठाईयाँ भी बांटी|

खेलप्रेमियों के साथ रानीखेत के होनहार खिलाडी नीलेश का स्वागत करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा की नीलेश ने विश्व चैंपियनशिप थाईलैंड के लिए भारतीय टीम मे स्थान पाकर उत्तराखण्ड के साथ साथ रानीखेत को भी गौरवांवित किया है उन्होंने कहा की नीलेश उक्त प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएं यही सब शहर वासियों की उम्मीद है| 

अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीलेश जोशी के कोच नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सतीश ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मुए थाई एशोसिएशन जोकि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है के तत्वावधान में फुकेट (थाइलैंड) में दिनांक 3 से 12 दिसंबर तक होने जा रही विश्व मुए थाई चैंपियनशिप 2021 में रानीखेत के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन भारतीय टीम में हुआ है| नीलेश जोशी पुरुष सीनियर वर्ग के -81 किलोग्राम भार वर्ग में देश की चुनौती पेश करेंगे| विश्व चैंपियनशिप में 104 से अधिक देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग| 

उक्त आयोजन के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी विश्व खेल 2022 बर्मिंघम (यू एस ए) में सीधे चयनित किये जायेंगे नीलेश जोशी विगत 13 सालों से एशियन कोच सतीश जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं| वो अभी तक कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं| नीलेश वर्तमान में गुरुकुल कांगड़ी विश्विधालय से शारीरिक शिक्षा की पढाई कर रहे हैं|

सतीश जोशी ने नीलेश को उत्तराखण्ड का गौरव बताया| सम्मान समारोह में नव दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेम कांडपाल, गोपाल देव, दीप उपाध्याय, चंदन बिष्ट, सोनू कुरेशी, वरिष्ठ खिलाडी चंदन सिंह,जगदीश बिष्ट, कुलदीप कुमार, सहित कई खेलप्रेमी मौजूद है| 

राज्य: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण