डा. आरपी सिंह बने हॉकी इंडिया सलेक्शन कमेटी के सदस्य

डा. आरपी सिंह बने हॉकी इंडिया सलेक्शन कमेटी के सदस्य

लखनऊ सम्वाददाता। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह हॉकी इंडिया एग्जीक्यूटिव बोर्ड द्वारा हॉकी इंडिया सलेक्शन कमेटी के सदस्य बनाए गए है।
पूर्व में हॉकी इंडिया द्वारा एथलीट प्रतिनिधि बनाए गए डा.आरपी सिंह इस नयी जिम्मेदारी के तौर पर अब हॉकी की उभरती प्रतिभाओं की परख का काम करेंगे। इस नियुक्ति के बाद हॉकी इंडिया की चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर सुश्री एलीना नार्मन ने डा.आरपी सिंह को बधाई भी दी। 

 

वर्तमान में यूपी सरकार के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के भी कप्तान रहे हैं। डा.आरपी सिंह दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990 ), एशिया कप-1989) के भी पदक विजेता रहे है। 

उन्होंने विश्व कप (1986 लंदन, 1990 लाहौर) में भी हिस्सा लिया है । यूपी हॉकी के भी सचिव डा.आरपी सिंह खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे है।डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है। 

उनकी देख-रेख में 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप हुआ था जिसमें भारत चैंपियन बना था। इसके बाद 2019 में हुई इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज के साथ ही कई नेशनल चैंपियनशिप का सफल आयोजन भी उनकी देख-रेख में हुआ है।

खेल प्रकार: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण