रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रायल 18 नवंबर को
Submitted by Ratan Gupta on 17 November 2020 - 7:52pm

आगरा। यूपीसीए के निर्देशानुसार आरबीएस इंटर कॉलेज के मैदान पर 18 नवबंर को सुबह 10 बजे से रणजी ट्रॉफी के लिए डीसीएए द्वारा ट्रायल होने जा रहा है। डीसीएए के सचिव प्रकाश कौशल ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिन्होंने पंजीकरण कराया होगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के समय पंजीकरण की रसीद लाना अनिवार्य हैं।
खेल प्रकार:
राज्य:
स्थान: