राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी भारत को मिल सकती है: राजीव मेहता

लखनऊ : बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल-2022 से निशानेबाजी को बाहर कर दिया गया है लेकिन भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की पहल के चलते राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी भारत को मिल सकती है।

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता के अनुसार हमने प्रस्ताव दिया है कि यदि सीडब्लूजी समिति मंजूरी दे तो हम राष्ट्रमंडल खेल की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी कर सकते है। 

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भविष्य में तीन-चार राज्यों में अलग-अलग स्पर्धाएं कराने पर भी विचार किया जा रहा है। आईओए महासचिव ने इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत के पदकों की संख्या में वृद्धि का भी विश्वास जताया। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में इस बार हमारे खिलाड़ी 10 से ज्यादा पदक जीतेेंगे। हमें बैडमिंटन, बाक्सिंग, कुश्ती में पदक की सबसे ज्यादा उम्मीद है।

वहीं एथलेटिक्स में एशियाड-2018 में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चोट से उबरने पर उनके भी पदक जीतने का विश्वास है। 

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के साथ टाॅप्स स्कीम व भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों का का खेल के प्रति पाजिटिव रूख भी काफी बेहतर है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार राष्ट्रीय खेलों के लिए 30 प्रतिशत ही ग्रांट देता है। हम राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की भारी लागत को देखते हुए भविष्य में इन खेलों का आयोजन तीन-चार राज्यों में विभाजित कराकेे करने पर भी विचार कर रहे है। 

आईओए महासचिव राजीव मेहता आज भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पाण्डेय की पत्नी श्रीमती सावित्री पाण्डेय के निधन के बाद उनके निवास पर शोक संवेदना जताने गए थे।

इस अवसर पर हैण्डबाॅल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा व यूपी रोइंग एसोसिएशन के महासचिव सुधीर शर्मा भी मौजूद थे। श्रीमती सावित्री पाण्डेय की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं व ब्रहमभोज 31 दिसम्बर को होगा।

खेल प्रकार: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण