मेजबान के लिए यशस्वी, आदित्य व अंकित ने जीते स्वर्ण पदक

प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 सीनियर बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता  

लखनऊ। लखनऊ के यशस्वी पाल, आदित्य सिंह, अंकित चौरसिया ने प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता में दूसरे दिन मेजबान की झोली में स्वर्ण पदक डाले। 

जानकीपुरम स्थित राक गार्डन कराटे अकादमी में चल रही इस प्रतियोगिता में यूपी को गौतमबुद्धनगर से कड़ी चुनौती मिल रही है। चैंपियनशिप में आज दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने अब तक छह स्वर्ण, आठ रजत व छह कांस्य जीत चुके है।

गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी अब तक नौ स्वर्ण, 11 रजत व सात कांस्य जीतकर सबसे आगे है।

यशस्वी पाल ने जूनियर बालिका काता (16-17 वर्ष) और आदित्य सिंह ने जूनियर बालक काता (16-17वर्ष), अंकित चौरसिया ने अंडर-21 पुरूष काता में स्वर्ण पदक जीता। आज के पदक विजेताओं को सरदार परविंदर सिंह (सदस्य, यूपी अल्पसंख्यक आयोग) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे। 

दूसरे दिन के पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैंः-

जूनियर बालिका काता (16-17 वर्ष):-

स्वर्णः यशस्वी पाल (लखनऊ), रजतः ज्योति कुमारी (गौतमबुद्धनगर)।

जूनियर बालक काता (16-17 वर्ष):-

स्वर्णः आदित्य सिंह, रजतः राहुल सिंह (लखनऊ)। 

जूनियर बालिका कुमिते (48 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष)::-

स्वर्णः सपना (मथुरा), रजतः श्वेता (गौतमबुद्धनगर)। 

जूनियर बालिका कुमिते कुमिते (53 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष ):-

स्वर्ण: रिया चौहान (गाजियाबाद ), रजतः अंजना डागर (गौतमबुद्धनगर )।

जूनियर बालक कुमिते (55 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-

स्वर्णः मो.सोहैल (शाहजहांपुर ), रजतः अरविंद पाण्डेय (गौतमबुद्धनगर )। 

जूनियर बालिका कुमिते (59 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-

स्वर्णः अंजली गौतम (आगरा), रजतःपूजा नागर (गौतमबुद्धनगर)। 

जूनियर बालिका कुमिते (59 किग्रा से ज्यादा, 16-17 वर्ष):-

स्वर्णः सृष्टि (आगरा), रजतः दीक्षा पंत (कानपुर)। 

जूनियर बालक कुमिते (61 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-

स्वर्णः आकाश शुक्ला (आगरा), रजतः रोहित भाटी (गौतमबुद्धनगर)।

जूनियर बालक कुमिते (68 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-

स्वर्णः अश्विनी (गौतमबुद्धनगर), रजतः विमलेश यादव (वाराणसी)।

अंडर-21 बालिका काताः-

स्वर्णः कृष्णा (आगरा), रजतः प्राची वर्मा (लखनऊ)। 

अंडर-21 बालक काताः-

स्वर्णः अंकित चौरसिया, रजतः विवेक सिंह (दोनों लखनऊ)। 

अंडर-21 बालिका कुमिते (50 किग्रा से कम):-

स्वर्णः तराना खान (गौतमबुद्धनगर), रजतः अंजली शर्मा (मथुरा)। 

खेल प्रकार: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण