38वें राष्ट्रीय खेल रोइंग में उत्तर प्रदेश के पुनीत व आदिल की जोड़ी ने जीता रजत पदक

लखनऊ, 5 फरवरी 2025। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश ने रोइंग में रजत पदक जीता। टिहरी में आयोजित रोइंग की स्पर्धा में पुरुष कॉक्सलेस पेयर में उत्तर प्रदेश के पुनीत कुमार व मो.आदिल की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की और 7:15.5 के समय के साथ चांदी अपने नाम की।

वहीं मामूली अंतर से आगे रहे मध्य प्रदेश के मनमोहन व भीम सिंह ने 7:11.4 के समय के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर उत्तराखंड के जसवीर सिंह व हरिंदर सिंह को 7:24.2 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

वर्तमान में देवरिया में खेल कोटे से युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात लक्ष्मण अवार्डी पुनीत कुमार एशियन गेम्स 2023 में रजत व कांस्य पदक विजेता है। वही उत्तर प्रदेश के उभरते हुए सितारे गाजीपुर निवासी मो.आदिल ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में पदक अपने नाम किया है।

उत्तर प्रदेश की इस पदक विजेता जोड़ी को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बधाई देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक के साथ तालिका में 11 वें स्थान पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा  ने पुनीत व आदिल की जोड़ी के रजत पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी) व डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस), आईपीएस राजीव त्रिवेदी, गोपाल गुप्ता (सेवानिवृत्त आईपीएस), आईपीएस बिनोद कुमार सिंह ने भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

खेल प्रकार: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण