मीरगंज ब्लॉक में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न

बरेली/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत आज बरेली के मीरगंज में के.एस.जी. इंटर कॉलेज में खेल जगत फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।

ब्लॉक स्तरीय द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में खो खो, कबड्डी,वॉलीबॉल,योग,शतरंज,डांस,टेनिस बॉल क्रिकेट,100, 200,400 मीटर दौड़,भाषण,बैडमिंटन,रस्साकसी आदि स्पर्धाएं अंदर-19 वर्ग बालक बालिका के मध्य संपन्न हुई।

जिसमें राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज,ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज,सूरज पब्लिक उ.मा. विद्यालय,स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज,राजकुमारी मै.मौ. जूनियर हाई स्कूल,छत्रपति शिवाजी शिक्षा सदन,संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

खेलों का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास रहे।

विशिष्ट अतिथि मीरगंज चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण,वरिष्ठ समाजसेवी अमित शर्मा,विशिष्ट अतिथि ब्रज राज सिंह राघव, विद्या विनोद दीक्षित,सुदेश पाल,विद्यालय के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता,प्रबंधक राम पाल गुप्ता,प्रबंध समिति सदस्य केतन गुप्ता, कुश गुप्ता,सुबोध कुमार चौहान,निश्चल गुप्ता,प्रधानाचार्य विश्व देव,विद्यालय के पी.टी.ई. लोकेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा,मुकेश कुमार,मोहम्मद सदीक, एस के यादव,खालिदा वी,अनिल कुमार गंगवार, सचिन शर्मा,लोकेश कुमार आदि निर्णायक मडल रहे।

समापन पर खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

खेल प्रकार: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण