भारतीय हैपकिडो महासंघ के अध्यक्ष बने डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, रुपकमल नंदी महासचिव

लखनऊ। देश में दक्षिण कोरिया की परंपरागत मार्शल आर्ट हैपकिडो का प्रसार काफी समय से है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय हैपकिडो महासंघ का गठन किया गया है। नवगठित संघ के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के डा.आनन्देश्वर पाण्डेय  (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ) बनाए गए है। इसके साथ महासचिव पश्चिम बंगाल के रुपकमल नंदी और कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के अमनदीप यादव बनाए गए है। 

इस बारे में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए भारतीय हैपकिडो महासंघ के अध्यक्ष डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि हम फेडरेशन कप हैपकिडो चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ में कराएंगे। इस चैंपियनशिप के माध्यम से भारतीय हैपकिडो टीम का चयन किया जाएगा जो क्रोएशिया में होने वाली पांचवीं क्रोएशिया हैपकिडो ओपन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।महासचिव रुपकमल नंदी व कोषाध्यक्ष अमनदीप यादव ने बताया कि संघ आने वाले समय में हैपकिडो का  राष्ट्रीय सेमिनार कोलकाता में कराएगा ताकि इस खेल से खिलाड़ी व खेल प्रेमी परिचित हो सके। 

अध्यक्ष डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि फेडरेशन कप हैपकिडो चैंपियनशिप ओर सेमिनार की तारीखों की निकट भविष्य में घोषणा की जाएगी। महासचिव रुपकमल नंदी के अनुसार भारतीय हैपकिडो महासंघ की 21 राज्यों में इकाई है। हालांकि यह खेल काफी लंबे समय से देश में खेला जा रहा है लेकिन इस खेल को वो पहचान नहीं मिल सकी जिसका वो हकदार था।

कोषाध्यक्ष अमनदीप यादव के अनुसार भारतीय हैपकिडो महासंघ के गठन के साथ ही राज्यों में भी इकाईयों का गठन किया जा रहा है ताकि इस खेल को गति मिल सके। आने वाले समय में भारतीय हैपकिडो महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी होगा।

बताते चले कि हैपकिडो दक्षिण कोरिया की परंपरागत मार्शल आर्ट है। इस काम्बेट स्पोर्ट्स में किक, पंच, थ्रो व ग्रैपलिंग का प्रयोग किया जाता है। इस खेल के तीन अंग है जिसमें पहला फाइट (क्यूरगी), दूसरा आत्मरक्षा व तीसरा शस्त्र कला (वेपन के साथ) खेला जाता है।

अध्यक्ष : डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (उत्तर प्रदेश)

उपाध्यक्ष: एलएम सिंह (मणिपुर),  अमरीश पिपिल (उत्तर प्रदेश), राघवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड)

महासचिव : रुपकमल नंदी (पश्चिम बंगाल)
संयुक्त सचिव : पपल (दिल्ली), 
कोषाध्यक्ष: अमनदीप यादव (उत्तर प्रदेश)
कार्यकारिणी सदस्य : उपेंद्र कुमार अग्रवाल (झारखंड), गोपाल चंद्र राय (ओडिशा)

स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण