72वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद बहराइच में संपन्न,विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ

आयोजन तिथि: 
Friday, 24 November 2023
खेल प्रकार: 
स्थान: 

बहराइच/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम, बहराइच 72वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न हुई जिसमे लगभग 400 बालक/बालिका अण्डर 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से विधिवत परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता ने मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी को बैच व माल्र्यापण कर स्वागत किया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम जनपद बहराइच में कबड्डी, दौड 100, 200, 400 मीटर, खो खो, हॉकी ताइक्वांडो, वालीबॉल अंडर 19 बालक/बालिका के मध्य खेली गई।

इस अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन के रतन कुमार गुप्ता ने मेजर ध्यान चंद जी के विषय पर प्रकाश डालते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी दी साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को आमंत्रित किया। मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को प्रेरित किया उन्होंने कहा जीवन में खेल खेलना बहुत ही जरूरी है, जिससे हमारी काया निरोगी रहती है साथ ही आज खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपना करियर भी तय कर रहे हैं। हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी, रोहित सिंह जीवन रक्षक, राकेश पासवान फुटबाल प्रशिक्षक, मनोज पाल एथलेटिक्स, मनीष कुमार बघेल ताइक्वाण्डो, विनोद कुमार खेलो इण्डिया प्रशिक्षक, सूर्या प्रकाश पाण्डेय, एज़ाज अली, विवेक रावत आदि मौजूद रहे।

अन्त में सभी खिलाड़ियों का आभार धन्यवाद खेल जगत फाउंडेशन के रतन कुमार गुप्ता ने ज्ञापित किया।
 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण