उत्तर प्रदेश
33b सीनियर राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रदेश की टीम
Submitted by Sharad Gupta on 1 March 2021 - 3:36pm33b सीनियर राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रदेश की टीम
कानपुर/जूही गोशाला कानपुर में घनश्याम दास नागरिक जूनियर हाई स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में जिला स्तरीय रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कानपुर रस्सा कस्सी संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि ओपन आयु वर्ग में इस प्रतियोगता का आयोजन किया गया है जिसमें कानपुर और उन्नाव की 22 टीमो ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली 33वी सीनियर रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की प्रस्तावित टीम में रहेंगे।
युथ तीरंदाजी केंद्र में 5वी कानपुर जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न
Submitted by Sharad Gupta on 1 March 2021 - 3:32pmप्रयास संस्था द्वारा योग शिविर संपन्न, सूर्य नमस्कार के फायदे पर प्रकाश डाला
Submitted by Ratan Gupta on 1 March 2021 - 1:46pmबरेली / बरेली के जी आर एम स्कूल के प्रांगण में एक प्रयास संस्था द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बरेली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डायरेक्टर आई वी आर आई डॉ आर के सिंह ने किया।
इस योग शिविर में कोविड-19 के अंतर्गत सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए योगाचार्य ने सभी को योग की विधिवत जानकारी से अवगत कराया व योगाचार्य संजीव उपाध्याय द्वारा सभी को योग क्रियाओं का डेमोंसट्रेशन करते हुए सभी को उन क्रियाओं के लाभों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
यूथ गेम एसोसिएशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 28 February 2021 - 11:20pmबरेली / मीरगंज के डॉ राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज बरेली मे यूथ गेम्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा ओपन स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलोंं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ शैलेंद्र शाह भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र व ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश ज्वाइन सेक्रेटरी रहें ।
विशिष्ट अतिथि खेल जगत न्यूज़ पेपर के संपादक रतन कुमार गुप्ता रहें ।