खेल समाचार
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Submitted by Ratan Gupta on 19 December 2023 - 6:58pmदेहरादून /महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान 13 जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया!
खेल महाकुंभ में खेल मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने बताया इस वर्ष आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, उन्हें 01 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
Submitted by Ratan Gupta on 14 December 2023 - 11:33amनई दिल्ली/C1/6 पंडारा पार्क, नई दिल्ली में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 2 व 3 मार्च 2024 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले पहले महिला व पुरुष शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप का लोगो व ऑफिशल किट अधिकृत रूप से जारी की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष -अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन ने लोगों व ऑफिशल किट जारी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की शूटिंग बॉल हमारे देश का एक प्रमुख खेल है यह विशेष रूप से ग्रामीण भारतीय में खेले जाने वाला खेल है और भारत सरकार को हमारे स्वदेशी खेल के प्रचार प्रसार में सहयोग करना चाहिए ।
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
Submitted by Ratan Gupta on 13 December 2023 - 8:18pmमहासचिव उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन आनंदेश्वर से मिले फाउंडेशन संरक्षक रविकांत मिश्रा
झाँसी बरुआसागर/फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन लगातार 4 वर्षो से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओ को बढ़ाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देता आ रहा हैं जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय नें फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन को मान्यता प्रदान की ।
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
Submitted by Ratan Gupta on 13 December 2023 - 12:21pmअन्य खेलों की तरह खो-खो खेल के खिलाड़ी भी पा सकेंगे खेल कोटे नौकरी
लखनऊ/उत्तर प्रदेश खो खो के कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण अवार्ड रविकांत मिश्रा के अभिनव प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश खो-खो खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुले।
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस की उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्तर प्रदेश के इतिहास में अनोखी पहल खो खो उत्तर प्रदेश टीम द्वारा की गई पहल से खो खो खिलाड़ियों जगी आशा की किरण।
आज उत्तर प्रदेश के खो खो खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरियों में खो-खो खेल को शामिल किया गया।
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
Submitted by Ratan Gupta on 4 December 2023 - 4:50pmबरेली/युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0 मनीषा राव के उद्बोधन व क्रीड़ा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो0 सन्ध्या रानी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली ने ओपन जिम का उद्घाटन फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रो0 अनुपमा मेहरोत्रा, प्राचार्य, साहूराम रामस्वरुप महिला महाविद्यालय, बरेली ने छात्राओं का उत्साहवर्धन तथा छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन
Submitted by Ratan Gupta on 3 December 2023 - 11:44pm73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद श्रावस्ती में संपन्न,एडिशनल एस पी प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ
Submitted by Ratan Gupta on 25 November 2023 - 11:20pmश्रावस्ती/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा श्रावस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम, 73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न हुई जिसमे लगभग 400 बालक/बालिका अण्डर 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एस पी प्रवीन कुमार यादव ने खिलाड़ियों से विधिवत परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
ओडिशा जगरनॉट्स, चेन्नई क्विक गन्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई खिलाड़ी, राजस्थान वॉरियर्स और तेलुगु योद्धा जैसी छह टीमें अल्टीमेट खो खो टूर्नामेंट में अपना कौशल दिखाएंगी
Submitted by Ratan Gupta on 24 November 2023 - 10:59pmलखनऊ। अल्टीमेट खो खो के दूसरे सीजन के लिए नीलामी भुवनेश्वर में आयोजित की गई, जहां कुल छह फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का चयन किया। ए श्रेणी में 30 खिलाड़ियों को 6-6 लाख रुपये में चुना गया, जबकि बी श्रेणी में 36 खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये में शामिल किया गया। कैटेगरी सी में 55 खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये में शामिल किया गया और कैटेगरी डी में 24 खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये में मौका मिला। कुल 3.90 करोड़ रुपये आवंटित किया गया। सभी टीमों को 18 खिलाड़ी रखने का निर्देश दिया गया।
पूल में रखे गए कुल 245 खिलाड़ी
70 वा जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा हरदोई में संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 23 November 2023 - 10:35amहरदोई/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा खेल दिवस से खेल जगत स्थापना दिवस तक 75 जिलों में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आज 70 वा जिला हरदोई में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न हुई।
इस खेल स्पर्धा में हॉकी महिला पुरुष कबड्डी महिला पुरुष एथलीट महिला पुरुष प्रतियोगिताएं आयोजित हुई . हरदोई जिले में कबड्डी हॉकी एथलीट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी चयनित हुए सभी खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।