एथलेटिक्स
खेल क्रान्ति अभियान का असर,अन्तिमा राव जिला ब्यक्तिगत चैम्पियन
Submitted by Ratan Gupta on 9 November 2022 - 6:14pmमीरजापुर / राजकीय इण्टर कॉलेज,मीरजापुर में सम्पन्न 66 वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर की कक्षा 10 वीं की छात्रा ,जिसे खेल क्रान्ति अभियान द्वारा खेल में पारंगत किया जा रहा है।
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ की जूनियर बालिका संवर्ग के तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ब्यक्तिगत चैम्पियन बनी, जिसे मुख्य अतिथि, अमरनाथ सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक,मीरजापुर ने ब्यक्तिगत चैम्पियन शिप प्रदान किया।
जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दक्षिण जोन बना ओवरऑल चैंपियन
Submitted by Ratan Gupta on 21 October 2022 - 10:11pmबरेली/विगत तीन दिनों से स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित की जा रही 66 वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता 6 वर्गों में आयोजित की गई :-सीनियर बालक,जूनियर बालक, सब जूनियर बालक, सीनियर बालिका, जूनियर बालिका, तथा सब जूनियर बालिका।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के 8 ज़ोन ने प्रतिभाग किया। सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लेकिन दक्षिण जोन उक्त सभी 6 वर्गों में चैंपियन रहा और सर्वाधिक 340 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियन भी दक्षिण जोन बना।
जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता में दक्षिण जोन का जलवा
Submitted by Ratan Gupta on 20 October 2022 - 8:06pmबरेली/ इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दक्षिण जोन काफी आगे रहा।
आज कुल 7 रिले रेस सम्पन्न हुई जिनमे से 6 में दक्षिण जोन ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में विधान परिषद सदस्य डॉ हरी सिंह ढिल्लों तथा कुंवर महाराज सिंह तथा मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली श्रीमती शशि देवी शर्मा जी विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कुवैत में भारतीय टीम चैम्पियन को 6 स्वर्ण 11रजत 7काँस्य
Submitted by Ratan Gupta on 18 October 2022 - 9:35pmजयपुर/क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अर्जुन एवार्डी गोपाल सैनी के संरक्षण में 35 सदस्यीय भारतीय दल ने कुवैत में 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के चौथे संस्करण में प्रतिभाग किया।
टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए चैम्पियन बन इतिहास रचा।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी सहित देशभर के कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी।